हरिद्वार, जून 11 -- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शोध एवं विकास प्रकोष्ठ की ओर से प्रोजेक्ट लेखन तथा अनुदान प्रदत्त संस्थाओं की उपयोगिता विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर सुधीर कुमार आर्य ने शोधार्थियों और शिक्षकों को प्रभावी प्रोजेक्ट लेखन की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसी भी शोध परियोजना की सफलता उसके उद्देश्य, उपयोगिता और प्रस्तुतीकरण पर निर्भर करती है। शोधार्थियों को अपनी अवधारणा को व्यापक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करना चाहिए। शोध एवं विकास प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. सुहास ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों और शोधार्थियों को विभिन्न अनुदान प्रदत्त संस्थाओं के दिशा-निर्देशों तथा प्रोजेक्ट स्वीकृति की प्रक्रियाओं की जानकारी देना था। यह भी पढ़ें-...