आरा, अगस्त 18 -- प्रकाशन उन्मुख प्रशिक्षण में शोधार्थियों को शोध पत्र लेखन और प्रकाशन की दी गई जानकारी आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. यशवंत कुमार की अध्यक्षता में प्रकाशन उन्मुख प्रशिक्षण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- वक्ताओं ने शोध के अहम आयाम बताएमुख्य अतिथि और वक्ता कार्यक्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान के प्रख्यात विद्वान प्रो. सत्यगोपाल मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने व्याख्यान में प्रो. सत्यगोपाल ने शोध पत्र का प्रकाशन कैसे करें विषय पर शोधार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शोध पत्र लिखना ज्ञान के विस्तार का महत्वपूर्ण माध्यम है। जब शोधार्थी नए ज्ञान को वैज्ञानिक औ...