शोध छात्रावास के लिए 24 तक आवेदन
भागलपुर, मई 16 -- भागलपुर। टीएमबीयू के लालबाग स्थित शोध छात्रावास में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 24 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है। डीएसडब्लयू डॉ. अर्चना साह ने अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक शोधार्थियों से कहा गया है कि वे अपना आवेदन संबंधित विभाग से अग्रसारित कराकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें स्नातक पार्ट थ्री के अंक पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पीएचडी पंजीयन रसीद की फोटो कॉपी देनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.