शोध छात्राओं को फेलोशिप की शुरुआत का अभाविप ने किया स्वागत
पटना, अगस्त 30 -- अभाविप दक्षिण बिहार प्रांत ने बिहार सरकार के तीन महत्वपूर्ण निर्णयों शोध छात्राओं को मासिक 10 हजार रुपये फेलोशिप, महिला विवि की स्थापना और अभया ब्रिगेड (पुलिस दीदी) की शुरुआत का स्वागत किया है। परिषद के अनुसार शोध छात्राओं को मासिक 10 हजार की फेलोशिप उच्च शिक्षा और शोध में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महिला विवि की स्थापना से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा एवं शोध के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे व विज्ञान, तकनीक और कला जैसे क्षेत्रों में उनकी संख्या बढ़ेगी। 4700 दोपहिया वाहनों के साथ अभया ब्रिगेड की पुलिस दीदी द्वारा स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, हॉस्टल एवं बाजारों में गश्त से छात्राओं में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ेगा। अभाविप दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांत मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि ये पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.