पिथौरागढ़, जुलाई 3 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। एलएसएम कैंपस की छात्रा मनीषा जोशी के प्रोजेक्ट का चयन इसरो के भारतीय अंतरिक्ष हैकथन के लिए हुआ है। कैंपस में स्नातकोत्तर की छात्रा मनीषा ने मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से शहरी ताप शमन व शीतलन विषय पर अपना प्राजेक्ट बनाया। कुमाऊँ मंडल से पहली बार किसी छात्रा के प्रोजेक्ट का चयन राज्य स्तर से आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। मनीषा की इस उपलब्धि पर निदेशक डॉ. हेम चंद्र पाण्डेय, कुलानुशासक व विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. कमलेश भाकुनी, इसरो कार्यक्रम के जिला संयोजक नवल जोशी, डॉ. धर्मेंद्र उपाध्याय, डॉ. चारू चंद्र पंत, डॉ. प्रीति पंत, डॉ. गरिमा पुनेठा, डॉ. रुचिता पगरिया, डॉ. कौशल किशोर बिजलवान, डॉ. चंदन सिंह जीना, दिनेश जोशी सहित अन्य प्राध्यापकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

हि...