नोएडा, अप्रैल 8 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। ओखला पक्षी विहार को विश्वस्तरीय इको टूरिज्म और रिसर्च केंद्र विकसित करने के लिए वन विभाग को शासन के आदेश का इंतजार है। वन विभाग के अनुसार इस बारे में प्राधिकरण के साथ कई बैठक हो चुकी हैं। शासन का आदेश मिलने पर इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। वन विभाग के अनुसार इस परियोजना के तहत पक्षी विहार में अत्याधुनिक शोध केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें छात्रों को पक्षियों पर शोध करने का मौका दिया जाएगा। शोधकर्ता पक्षियों, पानी, मिट्टी पर शोध कर सकेंगे। प्रजातियों के अनुसार उनके आवास, घोंसले बनाने के स्थान आदि विकसित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.