छपरा, अप्रैल 7 -- छपरा। राजनीति विज्ञान विभाग में पीएचडी सत्र 2023 के कोर्स वर्क पूर्ण होने के अवसर पर शोधार्थियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. इरफान अली ने कहा कि शोध केवल डिग्री तक सीमित न रहे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बने।कार्यक्रम में पूर्व डीन प्रो. अनिल कुमार सिंह ने शोध के दौरान हर संभव सहयोग का भरोसा दिया, वहीं प्रो. रणजीत कुमार सिंह ने शोध की गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर दिया। अन्य शिक्षकों ने भी शोधार्थियों को अपने-अपने विषय में गंभीरता से कार्य करने की सलाह दी।संचालन बिन्नी कुमारी व रणवीर कुमार सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रवि कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम में कई शोधार्थी मौजूद रहे और इसे शोध यात्रा की नई शुरुआत के रूप में देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.