साहिबगंज, अप्रैल 3 -- साहिबगंज। राजमहल की ऐतिहासिक पहाड़ियां शुरू से ही वैज्ञानिक गतिविधियों और शोध कार्यों का केंद्र रहा है। विशेष रूप से मंडरो फॉसिल्स पार्क में जीवाश्मों के संरक्षण, सुरक्षा व वैज्ञानिक अध्ययन प्रमुख रहा है। प्रसिद्ध भारतीय पुरावनस्पति विज्ञानी प्रोफेसर बीरबल साहनी मंडरो क्षेत्र में पाए जाने वाले फॉसिल्स के अध्ययन के लिए आते थे। कालक्रम में यहां फॉसिल्स पार्क का निर्माण हुआ है। हाल ही विभाग ने मंडरो पार्क परिसर में रिसर्चर सेंटर खोलने की मंजूरी दी है। इसके लिए प्रथम चरण में दो करोड़ का आवंटन भी उपलब्ध करा दिया है। इससे देश-विदेश के शोध विद्यार्थी व शोधकर्ता यहां आकर कुछ दिन रूककर फॉसिल्स पर विस्तार से अध्ययन कर सकेंगे। यहां कांफ्रेंस हॉल निर्माण का भी प्रस्ताव है। शोध विद्यार्थियों की मदद करते डॉ. रणजीतदेश-विदेश के विभिन्...