सुल्तानपुर, मार्च 18 -- सुलतानपुर, संवाददाता। राणा प्रताप पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग की ओर से एमए के छात्र-छात्राओं के लिए समाजशास्त्र के क्षेत्र में प्रोजेक्ट एवं असाइनमेंट लेखन का शैक्षणिक महत्व विषय पर एक दिवसीय विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में गुणवत्तापूर्ण लेखन ही उच्च शिक्षा की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे प्रोजेक्ट और असाइनमेंट को औपचारिकता न समझकर ज्ञानार्जन का माध्यम बनाएं। मुख्य वक्ता डॉ.अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट एवं असाइनमेंट लेखन विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच और शोध प्रवृत्ति को विकसित करता है। उन्होंने शोध प्रविधि, प्राथमिक व द्वितीयक डेटा संकलन, संदर्भ ग्रंथ सूची तथा शुद्ध लेख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.