रुडकी, मार्च 17 -- श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड एलाइड साइंसेज में फार्मा अन्वेषण देवभूमि उत्तराखंड 2026 का आयोजन किया गया। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के विशेषज्ञों और छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय फार्मेसी के जनक प्रोफेसर एमएल श्रॉफ की स्मृति में उन्हें श्रद्धांजलि देकर की गई। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत (वर्चुअल माध्यम), विशिष्ट अतिथि पीसीआई अध्यक्ष डॉ. मोंटू कुमार एम पटेल, विधायक प्रदीप बत्रा, सेंट्रल काउंसिल सदस्य डॉ. शिवानंद पाटिल, और ड्रग कंट्रोलर (एफडीआई उत्तराखंड) डॉ. सुधीर कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...