बलिया, अगस्त 20 -- बलिया l जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में गुरुवार को 'शोध और नवाचार : बदलते अकादमिक परिदृश्य में करियर निर्माण' विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता ईश्वर शरण पीजी कालेज, प्रयागराज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने वर्तमान अकादमिक परिदृश्य में शोध, नवाचार, परियोजना लेखन, फंडिंग तथा रोजगारपरक शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। कहा कि विश्वविद्यालय का दायित्व केवल मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना भी है। उन्होंने प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों से आह्वान किया कि शोध एवं नवाचार को अपनी अकादमिक गतिविधियों का अभिन्न हिस्सा बनाएं तथा उपलब्ध राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फंडिंग अवसरों का लाभ उठाएं। शैक्षणिक निदेशक डा. पुष्पा मिश्रा ने आभार जताया। अध्यक्षता कुलपति प्रो. न...