नोएडा, मार्च 23 -- नोएडा। प्रमुख संवाददाता दिल्ली में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में प्राधिकरण को वर्ल्ड वाटर अवार्ड 2025-26 के लिए म्यूनसिपल वाटर रियूज इनिसिएटिव के लिए जल योद्धा के रूप में विजेता घोषित किया गया।कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी की ओर से यह अवार्ड दिया गया। इस पुरस्कार को लेने के लिए प्राधिकरण की तरफ से प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल मौजूद रहे। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से 260 एमएलडी ट्रीटड पानी उपलब्ध है। इसमें से 90 एमएलडी पानी का उपयोग ग्रीन बेल्ट, गोल्फ कोर्स, वेटलैंड, निर्माण कार्य आदि में प्रयोग किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-54 में 20 एमएलडी का उपयोग करते हुए आकर्षक वेटलैण्ड का निर्माण किया गया है। अधिकारिय...