अल्मोड़ा, अप्रैल 5 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के शोध व प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि प्री पीएचडी कोर्स वर्क की सुधार परीक्षा में उत्तीर्ण शोधार्थी 20 अप्रैल तक शोध रूप रेखा जमा कर लें। इसके बाद 30 अप्रैल तक करने पर पांच सौ और एक से पांच मई में हजार रुपये विलम्ब शुल्क लिया जाएगा। पांच मई के बाद जमा नहीं होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...