शोधार्थियों ने पोस्टर प्रस्तुतियों में दिखाया कौशल
प्रयागराज, अगस्त 24 -- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में प्रथम शोध संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। शोधार्थियों को समकालीन विषयों पर देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों से संवाद का अवसर मिला। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. केबी पांडेय ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते प्रयोग और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। आईआईटी कानपुर के डीन (अकादमिक) प्रो. शलभ ने शोधार्थियों से अपने शोध लक्ष्यों को स्पष्ट रखने और सार्थक शोध के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। आईबीएम रिसर्च इंडिया की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. अनुपमा रे ने क्वांटम प्रौद्योगिकी के उभरते अनुप्रयोगों की जानकारी दी। उन्होंने चिकित्सा और इंजीनियरिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों में इसके संभावित उपयोग बताए। निदेशक प्रो. मुकुल शारद सुतावने ने कहा कि शोध केवल अकादमिक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.