गोरखपुर, मार्च 30 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सोमवार को पीस पेडगोजीज इन एन एरा ऑफ ग्लोबल अनसरटैंटीज विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विभाग के शोधार्थी आदित्य पाठक ने फार्म स्ट्रक्चरल वायलेंस टू इकोलॉजिकल जस्टिस विषय पर शोध प्रस्तुत किया। विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीकांत पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार के अकादमिक आयोजन शोधार्थियों के बौद्धिक विकास, विश्लेषणात्मक क्षमता एवं शोध की गुणवत्ता को उन्नत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी जोर दिया कि समकालीन वैश्विक चुनौतियों के परिप्रेक्ष्य में शांति अध्ययन जैसे विषयों पर गंभीर अकादमिक विमर्श अत्यंत आवश्यक है, जिससे शोधार्थी सिद्धांत एवं व्यवहार के मध्य संतुलन स्थापित कर सकें। इस मौके पर प्रो. गोपाल प्रसाद, प्रो. रुसिराम महानंद, डॉ...