गंगापार, फरवरी 9 -- इलाहाबाद मंडल विकास निगम के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता रमेश चंद्र पाण्डेय का शनिवार को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में व्यापार मंडल कार्यालय पर सोमवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में लोगो ने दो मिनट मौन रह कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा में जोगेंद्र प्रताप सिंह, शिवम शुक्ला, सबल तिवारी, रमेश उपाध्याय, पवन तिवारी, ऋषभ पांडे, नीरज पांडे, भगौती यादव, शुभम प्रजापति आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...