अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़। नगर शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) सतीश शर्मा के आकस्मिक निधन पर भारतीय शिक्षा संघ की जिला इकाई ने शोक जताया। बुधवार को माहेश्वर मांटेसरी स्कूल में आयोजित शोक सभा में मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा की सतीश शर्मा हमेशा शिक्षा के प्रति समर्पित और लगन से कार्य करते रहते थे। जिला उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, रवि राठी ने भी विचार व्यक्त किए। शोक सभा में हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, जय श्री मॉडर्न पब्लिक स्कूल, अनुपम विद्या मंदिर स्कूल, इंडियन चिल्ड्रन स्कूल, इंडियन कॉन्वेंट स्कूल, विनायका कान्वेंट स्कूल, सिद्धार्थ नेशनल पब्लिक स्कूल व अन्य विद्यालय द्वारा भेजे गए शोक पत्रों को पढ़ा गया। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब आंबेडर को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- संस्थापक सदस्य...