जौनपुर, मार्च 24 -- खुटहन। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र प्रणव सिंह की पंजाब में सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को पिलकिछा बाजार स्थित कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष विपिन शर्मा की अध्यक्षता में शोक सभा कर कांग्रेसियो ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, परवेज अहमद,पवन शर्मा, रत्नेश यादव, शैलेन्द्र यादव, अवधेश शर्मा, विश्राम राम, सैयद रुमान हैदर, महेन्द्र गौतम सहित तमाम लोगों ने घटना पर दुःख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.