पलामू, सितम्बर 7 -- पाटन। प्रखंड मुख्यालय कस्बा पाटन स्थित एमसीपी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देने के लिए शोकसभा आयोजित की गई। विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। निदेशक उदय कुमार ने कहा कि राज्य के विकास में सुदिव्य कुमार सोनू के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। प्राचार्य ज्ञान रंजन प्रियदर्शी ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड के नवनिर्माण में योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। शोकसभा में शिक्षक राजीव रंजन, सत्येंद्र कुमार, अमित कुमार, विमलेश कुमार समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शोकसभा आयोजित कर दिवंगत मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- चंद्रपुरा में बंद ...