गंगापार, मार्च 27 -- दो दिन पूर्व 25 मार्च को इसौटा की मल्लाह बस्ती में दो पक्षों के बीच हुई गाली-गलौज व धक्का-मुक्की में अशोक कुमार निषाद के सिर पर सब्बल से वार करने वाले इसौटा गांव निवासी रामबाबू निषाद के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने यह कार्रवाई अशोक कुमार निषाद के बेटे बिमलेश निषाद की तहरीर पर की है। कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने बताया कि बताया कि दो दिन पूर्व राम बाबू निषाद व अशोक कुमार निषाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, इस घटना में गुस्साएं राम बाबू ने अशोक कुमार के सिर पर सब्बल से वार कर दिया था। जिसकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। बता दें कि इसौटा गांव के मल्लाह बस्ती निवासी राम बाबू निषाद व सुनील निषाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, गाली गलौज के बीच दोनों में धक्कामुक्की होने लगी। बीच-बचाव करने ...