शोक संतप्त परिजनो मिली कांग्रेस की प्रदेश सचिव
रामगढ़, जून 25 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना सीआईसी बस्ती करमाली टोला निवासी दिवंगत दशरथ बेदिया के शोक संतप्त परिजनों से गुरुवार को कांग्रेस की झारखंड प्रदेश सचिव रंजीत करमाली ने मुलाकात की। यहां शोक संवेदना व्यक्त करते हुए रंजीत करमाली ने दिवंगत दशरथ करमाली की तस्वीर पर पुष्प अर्पित आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर रंजीता करमाली ने दिवंगत दशरथ करमाली की पत्नी रीता देवी को हरसंभव सहायता का आश्वासन देते हुए ब्रह्मभोज के लिए सहयोग किया। मौके पर अभिषेक करमाली, विनोद करमाली, दिनेश करमाली, दशरथ करमाली, शिव शंकर करमाली, पुष्पा देवी, कपिल करमाली, गीता देवी, रूदिया देवी, झानो देवी, पानो देवी आदि उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.