चतरा, जनवरी 2 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ईचाक खुर्द में दिव्यांग लव कुश सिंह की धर्मपत्नी सुषमा देवी 42 वर्ष के अकास्मिक निधन पर परिजनों से मिलकर गहरा दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि असमय निधन का क्षतिपूर्ति असंभव होता है। ऐसे में किसी भी परिवार के सदस्य का खोना गहरा सदमा दे जाता है। उन्होंने परिजनों से कहा कि कभी भी किसी प्रकार के कोई समस्या आने पर हर समय तैयार रहेंगे। विधायक ने कहां कि मेरे पिताजी का इस क्षेत्र से काफी लगाव था। आज उन्हीं के पुण्य प्रताप से यह अवसर मिला है। इस मौके लव कुश सिंह, संजय कुमार, बिजली भुईया, ओम प्रकाश सिंह, विनोद सिंह गोकुल सिंह आदि उपस्थित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...