पूर्णिया, मार्च 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद पप्पू यादव ने बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हाल के दिनों में हुई दुखद घटनाओं के बाद शोकग्रस्त परिवारों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कुछ परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। सबसे पहले सांसद बनमनखी प्रखंड क्षेत्र के धरहरा पंचायत के खुटहरी गाँव पहुंचे, जहां सड़क दुर्घटना में राजेश यादव का असामयिक निधन हो गया था। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार की सहायता के लिए Rs.20,000 की आर्थिक मदद दी। वे रामनगर मिलिक पंचायत के हरपट्टी गाँव पहुंचे, जहां राधे कृष्ण मंडल के आकस्मिक निधन से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। सांसद ने परिजनों से मिलकर ...