लोहरदगा, अप्रैल 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के चंदकोपा निवासी केदार साहू की धर्मपत्नी स्वर्गीय कौशल्या देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। विदित हो कि स्वर्गीय कौशल्या देवी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। श्री साहू ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की बात कही। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि इस अपार दुःख की घड़ी में वे पूरी तरह से परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन का यूं चले जाना अत्यंत पीड़ादायक होता है, लेकिन हमें उनके अच्छ...