भागलपुर, जून 2 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बेलहर विधायक मनोज यादव मंगलवार को चांदन प्रखंड की उत्तरी वारने पंचायत के बगरा गांव पहुंचकर अरुण यादव के पुत्र के आकस्मिक निधन पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद विधायक जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष तारणी यादव के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...