लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। यह भी पढ़ें- अपर्णा यादव के पति प्रतीक के निधन से हर कोई सन्न, सीएम योगी समेत राजनीतिक हस्तियों ने जताया गहरा दुख यह भी पढ़ें- मिलते ही छूते थे पैर, कभी भाई अखिलेश यादव के खिलाफ नहीं बोले...