पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया। नगर प्रखंड क्षेत्र के बेला रिकावगंज गांव निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान नवल किशोर यादव (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से रेलवे कर्मचारी थे और पूर्णिया जंक्शन में कार्यरत थे जो अपने घर बालू घाट के रिकावगंज आ रहे थे । घटना की जानकारी मिलते ही पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने तुरंत अपने प्रतिनिधि राजेश यादव को पूर्णिया जीएमसीएच अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करने और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सांसद के निर्देश पर प्रतिनिधि राजेश यादव देर रात पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में सांसद पप्पू यादव और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.