शोकाकुल परिवारों को दिया एक माह का राशन
भागलपुर, मई 9 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड की हरिणकोल पंचायत स्थित पहाड़िया टोला में अदाणी फाउंडेशन की ओर से दो शोकाकुल परिवारों को एक महीने का राशन उपलब्ध कराया गया। बताया गया कि इन दोनों परिवारों के मुखिया की हाल ही में अकाल मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद परिवार के सामने खाने-पीने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी। इस अवसर पर पंचायत सरपंच वरुण गोस्वामी, समाजसेवी रंजीत पासवान, कुंजवन्ना निवासी जयंत सिंह, नगीना पासवान, वार्ड पार्षद रिजू पहाड़िया व पहाड़िया टोला के ग्रामीण एवं अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.