रामगढ़, अप्रैल 21 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। अंबेडकर चौक सीसीएल न्यू माइन्स कॉलोनी निवासी बद्री राम की सड़क दुर्घटना में असमय मृत्यु हो जाने के उपरांत आजसू पार्टी प्रभारी पीयूष चौधरी मृतक बद्रीराम के घर पहुंच कर दुख की घड़ी में ढाढ़स बंधाया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी काजल देवी, बेटा शिवम कुमार और बेटी प्रियंका कुमारी से मिलकर उनके दुख दर्द को समझते हुए और श्राद्ध के कार्यक्रम में आर्थिक सहयोग किया। उन्होंने स्व बद्री राम के परिवार जनों को अस्वस्थ किया बच्चों की पढ़ाई से लेकर सड़क दुर्घटना में मिलने वाले हर सरकारी योजना का लाभ दिलवाने का अथक प्रयास करेंगे, कभी भी किसी जरूरत के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ उनसे मिलने की बात भी कही। मौके पर आजसू केंद्रीय सदस्य मनोज सैनी, आजसू ओबीसी के जिलाध्यक्ष हरि रत्नम साहू, लव कुमार, अरविंद सिंह, दीपक स...