अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- अम्बेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक विकास मिश्र के निधन पर केशव स्मारक सेवा न्यास ने परिजनों को आर्थिक सहायता सौंपी। बीते 9 मार्च को हृदय गति रुकने के कारण विकास का निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। इस बीच सेवा न्यास के अध्यक्ष राम सागर पाठक ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और उनकी पत्नी को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस दौरान प्रमोद तिवारी, बृजेश गुप्त, अवधेश पाठक, राजेंद्र लाल यादव, सुनील श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, राजेंद्र पांडेय, मुकेश द्विवेदी, पंकज तिवारी, डॉ वीरेन्द्र पाठक, वीरेंद्र मिश्र, पंकज शास्त्री और राधाकांत पांडेय समेत अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.