जहानाबाद, मई 18 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा के निधन पर सोमवार को यहां राजद कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी गयी। स्थानीय सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव और पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। सांसद ने कहा कि स्व. बागी कुमार वर्मा जी एक सरल स्वभाव एवं उच्च विचार के धनी व्यक्ति थे। वे समाज एवं पार्टी के ईमानदार, कर्मठ एवं समर्पित समाजवादी नेता थे। वे दलितों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों,अतिपिछड़ों, अल्पसंख्यको के हक अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे और गरीबों पर होने वाले जुल्म, अत्याचार के विरोध में आवाज बुलंद करते थे।उनके निधन से समाज एवं पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। सांसद के अलावा मखदुमपुर के विधायक सूबेदार दास, राजद जिलाध...