बिहारशरीफ, नवम्बर 23 -- पार्टी के जिला कार्यालय में हुआ शोकसभा का आयोजन पूर्व जिला महामंत्री व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष का हुआ निधन फोटो : बीजेपी-मेहनौर गांव स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को शोकसभा में शामिल जिलाध्यक्ष राजेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दो दिनों के अंदर भाजपा के दो नेताओं का निधन हो गया। पूर्व जिला महामंत्री सियाशरण आर्य और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निशा कश्यप के निधन से पार्टी शोक की लहर दौड़ गयी। रविवार को मेहनौर स्थित जिला कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। भाजपाईयों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि भाजपा एक विशाल परिवार है। सभी कार्यकर्ता इस परिवार का हिस्सा हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.