समस्तीपुर, अप्रैल 26 -- समस्तीपुर। गुरुआरा निवासी सह पूर्व मुखिया शिवजी ठाकुर की पत्नी पार्वती देवी के निधन पर शोक सभा में उनके तैल चित्र पर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता उप मेयर रामबालक ने की। संचालन दुधपुरा पैक्स अध्यक्ष ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मुखिया शिवजी ने किया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन ने कहा कि चर्चित शिक्षाविद के रूप में पार्वती देवी सदैव याद आती रहेंगी। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, शिक्षक गंगा प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया शिवजी ठाकुर, लोजपा नेता धीरज भारद्वाज आदि थे। यह भी पढ़ें- शिक्षक नेता के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- वार्ड पार्षद के निधन पर आज नगर भवन में शोकसभा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...