गढ़वा, मार्च 12 -- गढवा, प्रतिनिधि। जायंट्स ग्रुप ऑफ के द्वारा गुरुवार को नंदकुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा का आयोजन ग्रुप के अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। उसमें जायंट्स ग्रुप गढ़वा के संस्थापक अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय की भतीजी परी पांडेय के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने परी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहाड़ जैसा दुख है। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया कि पीड़ित परिवार को दुःख सहने की क्षमता दे और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में चिरस्थाई स्थान दे। मौके पर फेडरेशन के पदाधिकारी अजयकांत पाठक, विजय कुमार केसरी, नंदकुमार गुप्ता, विनोद कमलापुरी, दीपक तिवारी, सुनील अग्रवाल, प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.