बाराबंकी, मार्च 7 -- बाराबंकी। शोएब हत्याकांड के अविलंब पर्दाफाश करने की मांग समेत अन्य मांगों को लेकर लामबंद अधिवक्ताओं ने शनिवार को जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन। तत्पश्चात अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं के जुलूस प्रदर्शन के चलते पूरे दिन कचहरी की फिजा तल्ख रही। इसके पूर्व शहर के सिविल कोर्ट परिसर में स्थित जिला बार के सभागार में सुबह कचहरी खुलते ही अधिवक्ताओं की भीड़ एकत्रित होनी शुरू होने लगी। दोपहर बाद सभागार में जिला बार अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा की अध्यक्ष्ता में बैठक हुई। इसके बाद दो बजते ही सभी अधिवक्ता अध्यक्ष नरेंन्द्र वर्मा के नेतृत्व व महामंत्री रामराज यादव के साथ अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कचहरी परिसर में जुलूस...