बागपत, अप्रैल 29 -- बड़ौत। सोमवार देर रात डोला नहर पटरी पर पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में शोएब हत्याकांड का मुख्य आरोपी इरफान गोली लगने से घायल हो गया। वहीं बदमाश की फायरिंग में एक हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। नगर की बड़का रोड पर पानी के छींटे लगने को लेकर हुए विवाद में शोएब की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी, जबकि उसके पिता आस मोहम्मद,भाई फरमान,बहन फराह व मां गुड्डों घायल हो गए थे। आस मोहम्म्मद ने दिलशाद, इरफान, रिहान, इसराना, रोहिन को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि इरफान शोएब की हत्या का मुख्य आरोपी है। सोमवार देर रात पुलिस को उसकी लोकेशन डोला नहर के पास मिली, इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.