वरिष्ठ संवाददाता, मई 11 -- सौरभ बनकर शोएब अख्तर ने हिन्दू किशोरी को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया। कई साल तक उसका शोषण किया। फिर धर्मांतरण न करने पर जमकर पीटा। लखनऊ पुलिस ने किशोरी के परिवारीजनों की तहरीर पर रविवार रात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे धर दबोचा। पुलिस को आरोपी के मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले हैं। पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक आरोपी शोएब अख्तर मूल रूप गोंडा जनपद में वजीरगंज इलाके के कर्दा गांव का रहने वाला है। इंस्पेक्टर सैरपुर मनोज कुमार कोरी ने बताया कि किशोरी के परिवारीजनों ने तहरीर देकर बताया कि एक शिक्षण संस्थान के पास छठामिल में शोएब सैलून चलाता है। उसने सौरभ सिंह के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी है। उसके जरिए बेटी से दोस्ती की।धर्मांतरण नहीं करने पर लड़की की पिटाई फिर ...