नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुनफ पटेल ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की तारीफ की है। तारीफ करते हुए मुनफ पटेल ने उन्हें पागल भी बताया है, लेकिन उनकी पागलपंती का जिक्र मुनफ ने उनकी गेंदबाजी को लेकर किया है। मुनफ का कहना है कि जो गेंदबाज 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ज्यादा की गति से गेंदबाजी करता है, उसके लिए लंबे समय तक बने रहना मुश्किल होता है। करीब 15 साल तक शोएब अख्तर प्रोफेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे हैं। मुनफ पटेल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बॉम्बे स्पोर्ट्स एक्सचेंज प्रोग्राम में कहा, "शोएब अख्तर को अलग क्रेडिट देता हूं। एशियन कंडीशन में अगर 15 साल 150kmph वाला कोई बंदा है खेल सकता है तो उसको अलग से सैल्यूट है। वो लाजबाव है, उसका जवाब नहीं है। 4-5 साल बाद तो उसने चलना शुरू किया है। दोनों...