फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- पलवल, अजित कुमार। होडल क्षेत्र में बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। गौढोता-बेढ़ा सड़क पर जोरोली वाले जंगल में एक ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से खेतों में खड़ी 30 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह घटना शुक्रवार दोपहर को हुई थी। बिजली के ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग तेजी से फैली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कई किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों के साथ जुट गए। तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत थाना होडल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अंधुआ पट्टी निवासी किसान रमेश की पांच एकड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.