फतेहपुर, अप्रैल 9 -- फतेहपुर। एक ओर मौसम की मार तो दूसरी ओर बिजली के ढ़ीले तारों से होने वाले शार्ट सर्किट से लगने वाली आग से किसानों को निजात नहीं मिल पा रही है। नतीजतन किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। शार्ट सर्किट से लगने वाली आग में जाफरगंज व बिंदकी, चौडगरा व सुल्तानपुर क्षेत्र के किसानों की करीब 29 बीघा फसल जलकर राख हो गई जिस पर ग्रामीणों ने काबू पाया। वहीं मामले की जानकारी पर राजस्व व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। टकराए तार 20 बीघा फसल स्वाहाजाफरगंज। क्षेत्र के अंगदपुर में बिजली के तारों में होने वाले शार्ट सर्किट से पकी खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया वहीं आग लगी देख ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक राम बहादुर सिंह की...