कन्नौज, अप्रैल 21 -- ठठिया क्षेत्र में प्रकृति की दोहरी मार ने ठठिया क्षेत्र के किसानों को खून के आंसू रुला दिए हैं। मंगलवार को औसेर चौकी के नदैईपुरवा और हरेईपुर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली एक चिंगारी ने तांडव मचा दिया। देखते ही देखते करीब 200 बीघा में खड़ी गेहूं की तैयार फसल राख के ढेर में तब्दील हो गई। इस घटना ने आधा सैकड़ा से अधिक किसानों की साल भर की मेहनत को चंद घंटों में मिट्टी में मिला दिया। ​हाल ही में हुई बेमौसम बारिश ने फसलों में नमी बढ़ा दी थी, जिसके कारण किसान कटाई नहीं कर पाए थे। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, चार बीघा फसल राख ठठिया थाना क्षेत्र की औसेर चौकी अंतर्गत नदैईपुरवा और हरेईपुर गांव में मंगलवार दोपहर खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर बिजली की लाइनों में शॉर्ट सर्किट हुआ...