हाथरस, मई 20 -- हाथरस। शहर की घनी आबादी वाले आगरा रोड सादाबाद गेट स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के निकट एक हींग फैक्टरी में मंगलवार तड़के शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस और फायर ब्रिगेट मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- घर में आग से लाखों रुपए का नुकसान, मकान स्वामी झुलसा, दो कुत्ते मरेआग पर काबू पाने की कोशिश दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फैक्टरी स्वामी के मुताबिक इस अग्निकांड में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कोतवाली सदर क्षेत्र के मुरसान गेट स्थित हीरालाल क्वार्टर निवासी चंद्र बिहारी की आगरा रोड सादाबाद गेट स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के निकट श्रीजी कैमिकल्स के नाम से हींग की फैक्टरी है। मंगलवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से फैक्टरी में आग लग गई। देख...