दुमका, जून 17 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-कमारदुधनी-पालाजोरी मुख्य मार्ग पर लकड़जोरिया के समीप मंगलवार अहले सुबह एक हाइवा में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हाइवा बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवा शिकारीपाड़ा से चिप्स लोड कर मधुपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान लकड़ामोड़ के समीप वाहन की बैटरी के पास से धुआं और आग निकलने लगी। चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया, लेकिन कुछ ही देर में बैटरी फट गई और आग पूरे वाहन में फैल गई। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से हाइवा में लगी आग, वाहन जलकर हुआ क्षतिग्रस्त यह भी पढ़ें- कचहरी चौक के निकट खड़ी बाइक में लगी आग, दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा नुकसान यह भी पढ़ें- जमुई: कचहर...