सुल्तानपुर, अप्रैल 6 -- मोतिगरपुर ,संवाददाता। सिवान में लगे ट्रांसफार्मर के जम्फर मे शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने बिकराल रूप धारण कर लिया। हल्ला-गुहार पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू किया। कब तक चार गांव के 22 किसानों की लगभग पचास बीघा की गेहूं की फसल जल गई। आग बुझाने के बाद दमकल की गाड़ी पहुंचने पर किसानों में रोष दिखा, राजस्व टीम नुकसान का आकलन करने पहुंची। तहसील क्षेत्र के ढेमा सिवान में सोमवार को दोपहर लगे ट्रांसफार्मर के जम्फर में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमे खेमपुर, मलिकपुर बखरा, ढेमा, बिनवन के किसानों पर कहर टूट पड़ा। आसपास गांव के किसान जिस हालत में थे बाल्टी, डंडा, कुचरा लेकर सिवान में आग बुझाने में जुट गए। ट्रैक्टर से जुताई कर आज रोकने का प्रयास किया। सूचना के बाद ...