रामगढ़, मार्च 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामनवमी के दिन भुरकुंडा के मेले में प्रदर्शन के लिए आ रही भदानीनगर महुआ टोला की झांकी शॉर्ट सर्किट के कारण जल कर खाक हो गई। घटना शाम तकरीबन 5 बजे की है। महुआ टोला से निकल कर झांकी जब फोरलेन इंदिरा चौक से आगे बढ़ी तो एकाएक झांकी में आग लग गई और देखते-देखते पूरी झांकी जल कर खाक हो गई। पूजा समिति के राजेश महतो ने बताया कि करीब 20 दिनों की मशक्कत से रामायण के चरित्र जामवंत का जीवंत पुतला तैयार किया गया था, जिसमें करीब 50 हजार रुपए खर्च हुए थे। पुतले की आंख में रौशनी वाला बल्ब लगाया गया था, जिसके कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। इस घटना से रामनवमी समिति महुआ टोला के उत्साह को चोट पहुंची। इसके बावजूद ग्रामीण महावीरी ध्वज के साथ रामनवमी मैदान पहुंचे और कला का प्रदर्शन किया। इसमें राजेश महतो, द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.