हाजीपुर, अप्रैल 3 -- ग्रामीणों व पांच दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू, कई किसानों को भारी क्षति महनार,संवाद सूत्र। महनार थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर पंचायत अंतर्गत वाजितपुर चौर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में करीब दस एकड़ में लगी तथा खेत में काटकर रखी गई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैलती चली गईं और खेतों में खड़ी फसल धूं-धूंकर जलने लगी। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गए। कोई बाल्टी से पानी डाल रहा था तो कोई मिट्टी और टहनियों के सहारे आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा था। कई ग्रामीण ट्रैक्टर से जुताई कर आग की फैलती लपटों को रोकने में लगे रहे। बावजूद इसके आग की...