हाजीपुर, अप्रैल 24 -- पातेपुर । सं.सू. पातेपुर थाना क्षेत्र के पातेपुर स्वास्थ्य केंद्र के पास गुरुवार की दोपहर अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से चाय की दुकान, परचून की दुकान सहित अन्य दुकानें पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से गारमेंट कपड़े की दुकान जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...