समस्तीपुर, मार्च 24 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के चांदचौर मध्य पंचायत के वार्ड दो में रविवार की रात अचानक आग लग गयी। इसमें मनीष चौरसिया का घर जल कर पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि मनीष के मकान में प्लास्टर कराया जा रहा था। जिसके कारण घर का सभी सामान दूसरे घर में रखा हुआ था। इसी दौरान रविवार की रात घर में अचानक अगलगी हो गई। घटना के दौरान आग की उठती लपटों को देख जब तक लोग संभल पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में घर में रखा सभी सामान जल कर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.