शॉर्ट सर्किट से लगी आग लाखों के सामान जले
मोतिहारी, मार्च 25 -- संग्रामपुर। पूर्वी मधुबनी पंचायत वार्ड पांच सेमरहिया टोला में बुधवार की संध्या विद्युत शॉर्टसर्किट से आग लगने से एक व्यक्ति का घर जलकर नष्ट हो गया। अग्नि पीड़ित रामपुकार ठाकुर ने बताया कि आग की लपटें इतने तेजी से फैलीं की परिवार के लोग घर से जान बचाकर भागे । अगलगी के कारण घर में रखा खाद्यान्न ,कपड़ा,बिछावन, आभूषण ,बर्तन सहित लग्भग चार लाख की सम्पत्ति जलकर राख हो गई । ग्रामीणों ने पम्पसेट चलाकर आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया नहीं तो कोई बड़ी घटना हो जाती । सूचना पर फायरब्रिगेड भी पहुंच आग पर काबू पाया। अगलगी के दौरान आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी थी। लोगों में दहशत का आलम था। इधर, पूर्वी मधुबनी पंचायत के निवर्तमान मुखिया विक्रमा मिश्रा ने प्रशासन से आपदा के तहत अग्नि पीड़ित को सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.