शॉर्ट सर्किट से लगी आग में आठ घर जलकर राख, 9 लोग झुलसे
सीतामढ़ी, जून 30 -- शिवहर। तरियानी प्रखंड अंतर्गत तरियानी छपरा गांव के सिरहा टोला में सोमवार सुबह करीब नौ बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी की घटना हुई। हादसे में आठ लोगों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए और घरों में रखी लाखों की संपत्ति बर्बाद हो गई। आग की तेज लपटों और इस दौरान हुए गैस सिलेंडर विस्फोट की चपेट में आने से नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से छह लोगों की गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से लगी आग में आठ घर जलकर राख, 9 लोग झुलसे शॉर्ट सर्किट के बाद सिलेंडर ब्लास्ट से फैली आग : तरियानी के सीओ कुमार रोहित ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.